Chhattisgarh

बिलासपुर से अब हफ्ते के सातों दिन मिलेगी फ्लाइट, जगदलपुर के लिए भी शुरु हुई नई सुविधा, देखिए पूरा शेड्यूल

बिलासपुर. शहरवासियों के अच्छी खबर आई है. शहर के चकरभाठा एयरपोर्ट से अब प्रयागराज और जबलपुर के अलावा अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरु होने वाली है. इसके लिए शेड्यूल जारी हो चुका है. जो कि 1 जून से लागू होगा और 26 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा.

जानकारी के मुताबिक एलाइंस एयर कंपनी ने प्रयागराज, जबलपुर के साथ बिलासपुर- जगदलपुर के बीच नई हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है. इसके लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है. जिसके मुताबकि अब हफ्ते के सातों दिन राजधानी दिल्ली के लिए हवाई सेवा मिलेगी. साथ ही जगदलपुर के लिए भी नई फ्लाइट शुरु की जाएगी.

कलकत्ता के लिए तीन दिन मिलेगी फ्लाइट

बता दें कि वर्तमान में हफ्ते में सिर्फ दो दिन मंगलवार और गुरूवार को दिल्ली और कोलकाता के लिए फ्लाइट उपलब्ध है. अब रिवाइज्ड शेड्यूल जारी होने के बाद मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बिलासपुर से कलकत्ता के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी. साथ ही अब बिलासपुर से जगदलपुर के लिए भी फ्लाइट मिलेगी.

जारी शेड्यूल-

सोमवार

नई दिल्ली से फ्लाइट रवाना होकर जगदलपुर पहुंचेगी. जगदलपुर से 12.05 बजे रवाना होकर 13.10 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. इसके बाद फ्लाइट 13.35 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी. जो 16.20 यानी शाम 04.20 को दिल्ली पहुंचेगी.

मंगलवार

कोलकाता से फ्लाइट सुबह 7 बजे रवाना होगी. जो 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 9.15 को रवाना होकर 11.05 बजे वापस कोलकाता पहुंचेगी. दूसरी फ्लाइट प्रयागराज से सुबह 10 बजे रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 12.30 बजे फ्लाइट वापस प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगी. जो कि 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.

बुधवार

नई दिल्ली से फ्लाइट सुबह 7.50 बजे रवाना होकर 10.35 को बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 11 बजे रवाना होकर 12.05 बजे जगदलपुर पहुंचेगी. वहां से नई दिल्ली जाएगी.

गुरूवार

कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं प्रयागराज से 10 बजे दूसरी उड़ान रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी. इसके बाद 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.

शुक्रवार

जगदलपुर से फ्लाइट रवाना होकर 12.50 बजे बिलासपुर आएंगी. इसके बाद 13.15 बजे रवाना होकर 16 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

शनिवार

फ्लाइट कोलकाता से सुबह 5.55 बजे रवाना होकर 7.45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 8.10 बजे रवाना होकर 10 बजे वापस कोलकाता पहुंचेगी. दिल्ली से 8.10 बजे फ्लाइट रवाना होकर 10.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से 11.20 बजे रवाना होकर 12.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी. जबलपुर से 12.40 बजे रवा होकर 13.35 बजे बिलासपुर आएंगी. इसके बाद बिलासपुर से दोपहर 2 बजे रवाना होकर 16.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

रविवार

जगदलपुर से 10.30 बजे फ्लाइट रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी. यहां से 11.50 बजे रवाना होकर 12.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी.

Show More

Related Articles

Back to top button