NationalPolitics

Lok sabha Election 2024: जनता 102 सीटों पर चुन रही है अपना सांसद, 4 जून को खुलेगी उम्मीदवारों के भविष्य की पेटी, जानिए 1 बजे तक कहां पडे़ कितने वोट

Lok sabha Election 2024: पहले चरण में देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है. इन 102 सीटों पर 1600 से अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमां रहे हैं. पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक राज्यपाल की सीट पर भी मतदान किया जा रहा है. शाम तक इन सभी का भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा और 4 जून को पता चलेगा कि इनमें से कितनों के हाथ जीत लगेगी और कितनों को निराशा हाथ लगेगी.

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं. इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे. जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है. इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

कहां कितने प्रतिशत मतदान

1. त्रिपुरा-53.04%
2. पश्चिम बंगाल-50.96%
3. मेघालय-48.91%
4. मणिपुर-45.68%
5. असम-45.12%
6. पुडुचेरी-44.95%
7. मध्य प्रदेश-44.18%
8. जम्मू-कश्मीर-43.11%
9. छत्तीसगढ़-42.57%
10. तमिलनाडु-39.43%
11. नगालैंड-38.83%
12. उत्तराखंड-37.33%
13. उत्तर प्रदेश-36.96%
14. सिक्किम-36.82%
15. मिजोरम-36.67%
16. अंडमान-35.70%
17. अरुणाचल प्रदेश-34.99%
18. राजस्थान-33.73%
19. बिहार-32.41%
20. महाराष्ट्र-32.36%
21. लक्षद्वीप-29.91%

Show More

Related Articles

Back to top button