बिग ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 5 नए मंत्री !!

नई दिल्ली। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का चेहरा बदल सकता है। 5 नए मंत्री साय सरकार को मिल सकते हैं। दिल्ली के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इस बात पर निर्णय हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि साय मंत्रिमंडल में 4 मंत्री नए आयेंगे जबकि एक मंत्री खाली बची जगह पर भरा जाएगा।
दिल्ली मान के चल रही है कि बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीत जायेंगे और मंत्रिमंडल का एक बर्थ खाली हो जायेगा। पहले से एक बर्थ भरी नहीं गई थी तो इस तरह दो मंत्रियों की जगह रिक्त हो जायेगी। अभी के मंत्रिमंडल में शामिल 3 मंत्रियों को संगठन के उच्च स्तर पर हटाने की चर्चा है। इस पर अंतिम निर्णय लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद होगा।
जिन नामों को हटाने की चर्चा है वह केवल फर्स्ट टाइमर मंत्री नहीं है बल्कि अनुभवी भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ पहली बार मंत्री बनाए गए मंत्रियों की मनमानी शीर्ष नेतृत्व को पसंद नहीं आ रही है। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। पार्टी का स्पष्ट मानना है कि अब मंत्री उसे ही बनाया जाए जो भविष्य के साथ कदमताल कर सके और मोदी के विजन 2047 को पूरा करने में अपना योगदान दे सके। अब देखिए किस मंत्री की कुर्सी बचेगी किसकी जाएगी ये वक्त बताएगा ।