NationalPolitics

Lok Sabha Fifth Phase Voting : 5वें चरण का मतदान जारी, कई दिग्गजों की साख दांव पर, जानिए अब तक कितना प्रतिशत हुई वोटिंग

Lok Sabha Elections Fifth Phase Voting. पांचवे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. पांचवें चरण के चुनाव में कुल 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 8 राज्यों की 49 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 10.28 फीसदी मतदान हो चुका है.

राज्यवार आंकड़े

  • पश्चिम बंगाल 15.35 प्रतिशत
  • उत्तरप्रदेश 12.89 प्रतिशत
  • झारखंड 11.68 प्रतिशत
  • लद्दाख 10.51 प्रतिशत
  • बिहार 8.86 प्रतिशत
  • जम्मू कश्मीर 7.63 प्रतिशत
  • ओडिशा 6.87 प्रतिशत
  • महाराष्ट्र 6.33 प्रतिशत

इन दिग्गजों की साख दांव पर

पांचवे चरण के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की साख आज दांव पर है. इसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), राहुल गांधी (रायबरेली), साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर), शांतनु ठाकुर (बनगांव), चिराग पासवान (हाजीपुर), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण), भाजपा के राजीव प्रताप रूडी और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य (सारण) शामिल हैं.

किस राज्य में कितनी सीटों पर है वोटिंग

उत्तर प्रदेश में 14, महाराष्ट्र में 13, पश्चिम बंगाल में 7, बिहार और ओडिशा में 5-5, झारखंड में 3 और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 1-1 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश: राज्य की 80 सीटों में से 14 (मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झाँसी, हमीरपुर, बांदा, फ़तेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा)

महाराष्ट्र: राज्य की 48 सीटों में से 13 (धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण)

पश्चिम बंगाल: राज्य की 42 सीटों में से 7 (बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग)

बिहार: राज्य की 40 सीटों में से 5 (सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर)

ओडिशा: राज्य की 21 सीटों में से 5 (बारगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का)

झारखंड: राज्य की 15 सीटों में से 3 (चतरा, कोडरमा, हज़ारीबाग़)

जम्मू और कश्मीर: केंद्र शासित प्रदेश की 5 सीटों में से 1 (बारामूला)

लद्दाख: केंद्र शासित प्रदेश की एकमात्र सीट (लद्दाख)

Show More

Related Articles

Back to top button